संभल, नवम्बर 17 -- थाना क्षेत्र के घोंसली राजा गांव में क्षेत्रीय विधायक का भतीजा विदेश यादव पुत्र कप्तान सिंह 25 वर्षीय बीमार चल रहा था। बीते 8 नवंबर को गांव बैरपुर से अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव घौंसली राजा जा रहा था जैसे ही वह गांव के पास कुछ दूरी पर पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें विदेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार को विदेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विदेश की मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया बहीं परिजनों ने मृतक के शव अतिंम संस्कार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...