पूर्णिया, जुलाई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून बिल्कुल रूठ सा गया है। लगातार एक सप्ताह तक आसमान में सिर्फ बादल ही दिखेंगे। वर्षा के लिए किसान टकटकी लगाकर रह जाएंगे। बेरुख मौसम को लेकर फसल भी प्रभावित होने की संभावना प्रबल हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान ऐसा ही बता रहा है। इस बीच लोगों को प्रचंड उमस भरी गर्मी महसूस होगी। लगातार पुरवइया हवा चलती रहेगी। आद्रता बनी रहेगी। रोज सुबह-सुबह लगेगा कि अब वर्षा होगी लेकिन बूंदाबांदी के अलावा कुछ नहीं होगा। इधर मंगलवार को दिन भर आसमान में बदल रहे और उमस भरी गर्मी का आलम रहा। हालांकि तेज पुरवइया हवा चलती रही जिसके कारण लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि...