फरीदाबाद, जून 6 -- -चार डिग्री तापमान बढ़कर 37 पर पहुंचा फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में एक सप्ताह की राहत के बाद गर्मी फिर से लोगों को सताने लगी । शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया था, जो कि बढ़कर 37 हो गया। इसके अलावा मौसम साफ होने की वजह से सूरज की तपिश की अधिक हो रही थी। स्मार्ट सिटी में एक सप्ताह से बारिश और आंधी का प्रभाव देखने को मिल रहा था। जिलेवासियों को गर्मी नहीं सता रही थी। गर्मी कम होने से लोगों को पसीने नहीं आ रहे थे। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप गर्मी का अनुभव करा रही थी। सुबह 11 बजे तपमान 33 डिग्री पहुंच गया था। दोपहर दो बजे तक तापमान बढ़कर 37 हो गया। गर्मी की वजह से पसीना अधिक लगने से लोगों को प्यास अधिक लग रही थी। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ...