गिरडीह, मार्च 3 -- गावां। गावां प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय पिहरा एक शिक्षक के भरोसे संचालित किया जा रहा है। यहां 300 से अधिक बच्चे नामांकित हैं। विद्यालय संचालन के लिए विशाल भवन का निर्माण विभागीय स्तर पर किया गया है। उक्त विद्यालय संकुल केन्द्र भी है जहां से दर्जनाधिक विद्यालयों की गतिविधियों व कार्यक्रमों के संचालन की योजना बनाई जाती है। पूर्व में पिहरा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत के लिए यह एक मात्र मध्य विद्यालय था वहीं उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र में विद्यालय का नाम था। हर वर्ष यहां अध्ययनरत बच्चे नवोदय आदि की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते थे। विद्यालय की उत्तम गतिविधियों के कारण इसे आदर्श विद्यालय के रूप में विभाग द्वारा नामित किया गया था। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय अपने पुराने अतीत को याद कर आंसू बहाने को वि...