पीलीभीत, नवम्बर 11 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने गीतों से समां बांध दिया। बीकाम की छात्रा को लकी ड्रा के माध्यम से एलईडी प्रदान की गई। एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना की गई। सिटी सिंगर्स क्लब के अमित शेखर ने बेहतरीन अंदाज में सांसों की जरूरत हो जैसे, पूनम चंद्रा ने तुम न जाने किस जहां में खो गए, संदीप सिंह ने फिर जाओ काशी फिर जाओ कावा, नन्हें कलाकार स्तुत्य मिश्र ने मेरे ढोलना गीत पर बांसुरी का वादन किया। रंजीत सैहमी ने आपकी नजरों ने समझा, डॉ.प्रदीप सक्सेना ने गर तुम भुला ना दोगे, मंजू सिंह ने कहे तोसे सजना यह तेरी सजनिया, डॉ.पीएन सक्सेना ने ...