मुंगेर, फरवरी 18 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार की शाम थाना परिसर में अनुमंडल प्रशासन की ओर से एक शाम शहीदों के नाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एएसपी संकेत कुमार, विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा,पारामाउंट एकेडमी के निदेशक सह संस्थापक महेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन पारामाउंट एकेडमी के निदेशक महेश कुमार सिंह ने किया। मदर टेरेसा स्कूल की छात्राओं ने नवदुर्गा, सात शहीदों की झांकी, ओम परमेश्वरम, आपन है बिहार तथा झिझिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पारामाउंट एकेडमी की छात्राओं ने तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा, 'शहीदों की जय हिंद बोलो तथा बिहार गीतों पर आधारित प्...