दुमका, फरवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। एक शाम नरेश के नाम कार्यक्रम को लेकर दुमका शहर में निशान यात्रा निकाली गई। यह निशान यात्रा छोटी ठाकुर बाड़ी से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए दादी श्याम मंदिर पहुंची। इस मौके पर काफी संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए थे। सभी के हाथों में निशान थे। पूरे बैंड-पार्टी के साथ शहर में निशान यात्रा निकाली गई। सोमवार को दुमका शहर में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...