बरेली, जनवरी 2 -- अहिच्छत्र में नव वर्ष पर एक शाम तिखाल वाले बाबा के नाम भजन संध्या में जैन श्रृद्धालु जमकर झूमे। 2026 दीप जलाकर नये साल का स्वागत किया गया। अहिच्छत्र के जैन मंदिर में हर बार की तरह एक शाम तिखाल वाले बाबा के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। बुधवार रात प्रदेश और देश के विभिन्न शहरों से जैन श्रृद्धालु पहुंचे और तिखाल वाले बाबा की शरण में नव वर्ष का जश्न मनाया। मंदिर कों फूलों और लाइटों की झालरों से सजाया गया था। गिरनार पीठाधीश्वर कर्मयोगी झुल्लक रत्न सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुई संध्या में भजनों पर जैन श्रृद्धालु खूब थिरके। इंदौर के मयूर जैन, अंकिता जैन और संजय जैन ने अपनी मधुर आवाज से समा बांधा दिया। तिखाल वाले बाबा का अभिषेक किया गया, इसके बाद नव वर्ष पर माता पद्मावती का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान नितिन जैन, अं...