रुद्रपुर, जून 3 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने पिता व उसके तीन पुत्रों समेत 6 लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता व उसके तीन पुत्रों समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर 1 निवासी संतोष पुत्र शैलेन्द्र ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती जून को हरीनगर निवासी बलवीर सिंह व उसके तीन पुत्र चीनू, परमजीत प्रदीप के अलावा ढकिया नंबर 1 निवासी सुनील पुत्र सूरज पाल, चंदन पुत्र गोहर सिंह घर में घुस आए और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान घर में मौजूद राजकुमार, निशु, संदीप व मलवा चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आधार पर 6 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.