रांची, जुलाई 5 -- रांची। मचान उत्कर्ष फाउंडेशन की ओर से शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में वयोवृद्ध धर्मपरायण 81 वर्षीय सावित्री झा ने भाग लेकर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी और मनुष्य की रक्षा हर प्रकार से वृक्ष किया करते हैं। पुराणों में भी यह वर्णित है कि एक वृक्ष लगा कर लिया गया लाभ 10 पुत्रों से लिए गए सेवा के बराबर है। जीवन की सार्थकता, पौधरोपण से है। मचान के अध्यक्ष भारतेन्दु झा, डॉ अजय चौधरी, अश्विनी कुमार, अनीता झा, नूतन, उषा झा, भार्गवी, रंजीत महतो, दिनेश उरांव उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...