शामली, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी 1 अक्टूबर 2024 से लापता है। परिजनों के अनुसार, लड़की के लापता होने के बाद उसकी मां ने तुरंत थाने में तहरीर दी थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।परेशान मां ने थक-हारकर न्यायिक मजिस्ट्रेट, शामली (एट कैराना) में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आखिरकार नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और लड़की की तलाश तेज कर दी गई है।परिवार वाले बेहद चिंतित हैं और जल्द से जल्द अपनी बेटी के सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही कोई ठोस नतीजा सामने आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.