सहारनपुर, फरवरी 11 -- नागल थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला द्वारा घर से पचास हजार रुपए की नगदी व ऐक लाख रुपए के जेवर लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। तासीपुर निवासी अश्वनी का कहना है कि वह लुधियाना में वेल्डिंग का काम करता है। 9 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे उसकी तीस वर्षीया पत्नी घर में रखी पचास हजार रुपए की नगदी व एक लाख रुपए के गहने आदि लेकर कहीं चली गई। उसका मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.