सहारनपुर, सितम्बर 19 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक महिला का एक लाख की नगदी से भरा बैग चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के पास से शत-प्रतिशत नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दिल्ली के अशोक विहार निवासी ऋतु वर्मा दो दिन पहले अपने पिता कर्ण सिंह वर्मा के साथ सहारनपुर आई थी। उन्होंने कोर्ट रोड स्थित एक बैंक एक लाख रुपये की नगदी निकाली थी। महिला ने नगदी को हैंड बैग में रख लिया था। इसके पश्चात थ्रीव्हीलर में सवार होकर हसनपुर चौक की तरफ जा रही थी। थ्रीव्हीलर में दो अन्य महिलाएं भी बैठी थी, जो पहले ही थ्रीव्हीलर से उतर गई थी। इसके पश्चात ऋतु वर्मा का नगदी सहित हैंडबैग गायब मिला था। पीडि़ता ने दोनों महिलाओं पर बैग चोरी करने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.