संभल, मई 14 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के सनसनीखेज मामले में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी धर्मवीर उर्फ धम्मा ने आखिरकार बदायूं कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो लंबे समय से आरोपी की तलाश में लगी थी। गौरतलब है कि बीते 10 मार्च को दबथरा हिंमचल गांव में गुलफाम सिंह की तीन लोगों ने घेर में आराम करते समय पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंपकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। दिव्य प्रकाश यादव द्वारा ब्लॉक प्रमुख रवि यादव, महेश यादव समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान दो और नाम, धर्मवीर उर्फ धम्मा निवासी मैढ़ोली और नेमपाल निवासी ढड़वारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.