मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिले में अपराध का पर्याय बन चुके कुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी कासिम बाजार थानान्तर्गत बीचा गांव निवासी पवन मंडल को एसटीएफ की टीम ने शनिवार की देर रात पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर खड़गपुर से गिरफ्तार किया है। हालांकि रविवार देर शाम तक एसपी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि एसटीएफ द्वारा पवन मंडल के गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना उन्हें नही मिली है, इसलिए वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। एसपी ने कहा कि आधिकारिक सूचना मिलने पर ही पवन मंडल के गिरफ्तारी की पुष्टि की जाएगी। कुख्यात पवन मंडल को पकड़वाने वाले को एक लाख के इनाम की घोषणा: पवन मंडल की पुख्ता सूचना देने वाले को एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा सरकार ने की थी। उसके विरुद्ध जिले के कासिम बाजार, मुफस्सिल, हेमजापुर, कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.