अमरोहा, मार्च 5 -- बुलंदशहर में शादी समारोह से लौटते वक्त नहर में कार गिरने से हुए भीषण हादसे में निपेंद्र यादव, उनके बेटे वंश उर्फ कन्हैया, भतीजे हर्ष और भतीजी वंशिका की मौत की सूचना से गांव नसीर नंगला में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। गमनाक नजारा देख हर किसी की आंख नम हो गई। घर से एक साथ चार अर्थियां उठीं तो गांव में मातम पसर गया। मृतक निपेंद्र के छोटे भाई पवन की तो पूरी दुनिया उजड़ गई। बेटा और बेटी की मौत तो हुई साथ में भाई और भतीजा भी साथ छोड़कर चले गए। पवन की पत्नी मंजू तो मानों सुधबुध खो बैठी। बच्चों को याद कर फफकती रही। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम और तहसीलदार भी गांव पहुंच गए। देर शाम खेत में चारों का अंतिम संस्कार किया गया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नसीर नंगला में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.