चंदौली, अप्रैल 28 -- चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने दीप प्रज्जलित कर किया। इसमें एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रबुद्ध समागम अभियान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा वर्ष 1951-52 से 1967 तक लोकसभा और राज्यसभा विधानसभाओं के निर्वाचन अधिकांशत साथ-साथ कराए गए थे। इसके बाद यह चक्र टूट गया। अब निर्वाचन लगभग प्रत्येक वर्ष और इसके भीतर विभिन्न समय पर भी आयोजित किए जाते हैं। इस कारण विकास कार्य में दीर्घ अवधियों के लिए व्यवधान होता है। उन्होंने कहा कि भारत के विधि आयोग ने चुनाव कानून में सुधार पर अपनी 170वीं रिपोर्ट में कहा कि सरकार को ऐसी स्थिति पर विचार करना चाहिए। यहां लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराया जाए। अर्थात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.