कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- सिराथू क्षेत्र के केन कनवार गांव स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में रविवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव के मसले पर भाजपाइयों की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि इसे संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से विकास को पंख लगेंगे। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं। हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं। इससे विकास कार्य थम जाते हैं। हर महीने आचार संहिता लगने से जन कल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन की व्यवस्था के बाद इन झंझावतों से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य, महामंत्री युवा मोर्चा नीरज मोदनवाल, हर्ष केसरवानी, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.