बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। पीएम मोदी की सरकार देश में बड़े-बड़े फैसले ले रही है। देश को आज वन नेशन वन इलेक्शन की जरूरत है। पूरे देश में एक चुनाव होने से देश का विकास तेजी के साथ होगा। साथ ही भारत देश विकसित राष्ट्र में शामिल हो सकेगा। यह बातें एमएलके पीजी कॉलेज में सोमवार को आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत प्रबुद्ध समागम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद लोकसभा व विधान सभा के पूरे देश में करीब 400 चुनाव हो चुके हैं। आजादी के बाद से 1967 तक देश में एक ही चुनाव हुए हैं। 1967 के बाद कांग्रेस ने एक राष्ट्र एक चुनाव भंग कर दिया। भाजपा गांव-गांव तक एक राष्ट्र एक चुनाव का अभियान चला रही है। देश के सभी क्षेत्रीय व विभिन्न दलों से समर्थन लिया जा रहा है। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.