गढ़वा, अप्रैल 15 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय नगीना शाही महिला महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। गोष्ठी की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश का धन और समय दोनों बचेगा। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारत में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू होना अति आवश्यक है। देश में पहली बार एक साथ चुनाव करने की बात नहीं कहीं जा रही है, बल्कि पूर्व में भी देश में 1967 तक एक साथ चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.