बलरामपुर, मई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत शुक्रवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल में भाजपा की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच-श्रावस्ती विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों को बखान किया। मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार में ही हुआ है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। योगी सरकार ने अपराधियों पर अंकुश लगाया है। सभी अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। महिलाएं आज रात में निश्चिन्त होकर बाहर निकल सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ श्रद्धा सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.