मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- एक राष्ट्र एक चुनाव में भाजपा नेता चौपाल लगाएंगे। इसके लिए समन्वयक और सह समन्वय बना दिए गए हैं। 23 को एनजीओ का एक कार्यक्रम महिला मोर्चा के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाएं एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा करेंगी। मुरादाबाद जिले में सुरेश सैनी और महानगर में धर्मेंद्र नाथ मिश्रा को एक राष्ट्र एक चुनाव का समन्वयक बनाया गया है। समन्वयकों की अगुवाई में इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अलग अलग स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे आम जनों के बीच पहुंच कर बताए जाएंगे। इसी क्रम में 23 को सासह संस्था की ओर से तैयारी की गई है। पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके साथ ही अंबेडकर जयंत...