प्रयागराज, मार्च 20 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फैकल्टी ऑफ अंडरग्रेजुएट स्टडीज, नैनी की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन डीओवाईए, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्टस, गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में किया गया। प्रयागराज, कौशांबी और संत रविदास नगर जिलों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले कुल 150 युवाओं ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अपने विचार रखे। इनमें से 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा चुना गया। इनमें प्रयागराज से शिखा त्रिपाठी, सिमरन शुक्ला, वंशिका पाठक, राजवीर सिंह, वंश दीप सिंह अरोड़ा, आर्यन कुमार, अर्जुन पांडे, वेदांत सिंह, रूपश्री रॉय और अमन गुप्ता शामिल हैं। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्...