काशीपुर, अप्रैल 12 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को भाजयुमो के जिला मंत्री मयंक शर्मा के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव पर गोष्ठी हुई। वार्ड 12 भौना कॉलोनी में स्थित कॉमर्स कोचिंग सेंटर में ये गोष्ठी हुई। गोष्ठी में पहुंचे मुख्य अतिथि गन्ना विकास सलाहकार परिषद सह अध्यक्ष मनजीत सिंह राजू ने कहा कि आज राष्ट्र को एक चुनाव की आवश्यकता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। प्रदेश और देश के विकास में निरंतर और राजनीतिक स्थिरता के लिए एक राष्ट्र चुनाव की नितांत आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मयंक शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में ही 5 वर्ष के कार्यकाल में लगभग 6 से 8 महीने सिर्फ आदर्श आचार संहिता की भेंट चढ़ जाते हैं इसमें विकास कार्य प्रभावित होते हैं। बार-बार चुनाव कराने से सरकारी धन और प्रशासनिक संसाधनों की अत्यधिक खपत होती है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.