मेरठ, मई 20 -- मेरठ। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सोमवार को संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने एक राष्ट्र एक चुनाव होने के लाभ बताएं। अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल ने और संचालन महामंत्री दलजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रस्तावना संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, संगठन मंत्री राजीव गुप्ता काले, मंत्री अशोक रस्तोगी, प्रदीप शर्मा, सतेंद्र अग्रवाल, अंकुर गोयल, मीडिया प्रभारी रजनीश कौशल, अनुज वशिष्ठ, राजीव गोयल, संजीव गुप्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...