संभल, मई 1 -- तहसील क्षेत्र के गांव कुरकावली स्थित ऐके रिसोर्ट में बुधवार को एक राष्ट्र एक चुनाव विषयक प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं, पटकों एवं स्मृति चिन्हों से भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया विश्व की सबसे जीवंत और पारदर्शी व्यवस्थाओं में से एक है। अब तक देश में 400 से अधिक चुनाव सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं, लेकिन बार-बार होने वाले चुनावों से विकास कार्यों में रुकावट आती है और सरकारी संसाधनों का अधिक खर्च होता है। इसी कारण से वन नेशन, वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.