विकासनगर, अप्रैल 11 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने से होने वाले फायदे की जानकारी दी। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी सुविधा के लिए बहुत ही आवश्यक है। बार-बार चुनाव कराने से सरकारी धन और प्रशासनिक संसाधनों की अत्यधिक खपत होती है। साल 2019 के चुनाव में चुनाव का खर्च 60 हजार करोड़ था जो 2024 के चुनाव में एक लाख 35 हजार करोड़ हो गया। एक साथ चुनाव होने से यह खर्चा काफी हद तक कम हो सकता है। आदर्श आचार संहिता के लागू होने से सरकारी योजनाओं और नीतियों पर रोक लग जाती है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो...