गोंडा, अप्रैल 25 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील मुख्यालय करनैलगंज डाक बंगले पर शुक्रवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव के विचार को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र दीक्षित व अध्यक्षता गणेश प्रसाद तिवारी लोकतंत्र सेनानी ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व सांसद का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़े सुधारों की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक महत्वपूर्ण सुधार है। लगातार चुनावी माहौल से विकास कार्यों में बाधा आती है। सांसद करण भूषण सिंह ने बताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.