बहराइच, अप्रैल 29 -- पयागपुर, संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध जन समागम पयागपुर विधानसभा पयागपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें विकास खण्ड कार्यालय पयागपुर के सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आधारित संगोष्ठी सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने प्रबुद्धजनों को सम्बोधित किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच सुभाष पाण्डेय एवं संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी आनन्द बिहारी शुक्ल ने किया। सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डॉ एन बी जायसवाल, राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पाण्डेय,केबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश पटेल व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष छोटू माहेश्वरी, व्यापारी पंकज माहेश्वरी, मोनू वैश्य ,सुधीश जायसवाल, राज किशोर तिवारी ,मुन्ना शुक्ल, ...