रामपुर, मई 5 -- भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में व्यापक स्तर पर किसानों का समर्थन मिल रहा है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने मिलक क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया, जहां किसानों को खेतों में जाकर एक राष्ट्र, एक चुनाव फायदे बताए। जिसके बाद किसानों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का खुलकर समर्थन किया। रविवार को जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने परतापुर, करनैल गंज, सिर्रा, पशुपुराा, मैनी समेत कई गांवों का दौरा किया। इन गांवों में जाकर किसानों से संपर्क साधा। साथ ही किसानों के खेतों में जाकर एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए समर्थन जुटाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत एक विकासशील देश है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में एक राष्ट्र, एक चुना...