झांसी, अप्रैल 28 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धायपुरा व बरुआमाफ में चोरों ने खूब धमाचौकड़ी की। वह छह ट्रैक्टरों से बैटरियां निकालकर चंपत हो गए। सुबह जब लोगों ने देखा तो दंग रह गए। घटना के बाद ग्राम पंचायतों में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत धायपुरा निवासी रामशरण यादव की बीती देर रात में नयागांव, बरुआमाफ सड़क पर पानी की टंकी के पास बने रियासी मकान के सामने रखे ट्रैक्टर खड़े थे। बीती रात चोर उन्हें निकालकर ले गए। सुबह उन्होंने बैटरी गायब देखी तो दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र में पुलिस से बैटरी चोरों का पता लगाये जाने के साथ मामला दर्ज करने की मांग की है। इससे एक दिन पहले रात में ग्राम धायपुरा के ही निवासी मुन्नालाल श्रीवास का ट्रेक्टर धायपुरा सड़क मार्ग पर बने रियासी मकान के दरवाजे रखा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.