बरेली, मार्च 28 -- पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा, विकास के लिए कानून व्यवस्था के साथ-साथ बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। आठ साल में प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन गया है। बरेली को योगी सरकार ने एक रबड़ फैक्ट्री के बदले तीन-तीन बड़े उद्योग दिए हैं। एक हजार करोड़ से डेयरी इंडस्ट्रीज लगी है। एक हजार करोड़ से एथनॉल मिल बना है। करीब इतनी ही रकम से डालमिया का चीनी मिल तैयार हुआ है। सरकार के आठ साल पूरे होने पर तीन दिन से जीआईसी ऑडिटोरियम में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा था। गुरुवार को समापन किया गया। समापन समारोह में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने हिस्सा लिया। ऑडियोरियम के मंच से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा, प्रदेश की जीडीपी बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.