प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। भारतीय जनहित कल्याण समिति और आजाद रीड्स की ओर से मंगलवार को बेली अस्पताल में नि:शुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नौ यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। कैंसर और थेलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को आसानी से रक्त दिया जा सकेगा। जिले में 96 थेलेसीमिया के पंजीकृत हैं, जिन्हें माह में तीन यूनिट रक्त की जरूरत होती है। अधीक्षक ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संस्था की सचिव रजिया सुल्तान ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. हेमंत, डॉ. पंकज, लिशिका, इं. सरोश अब्दुल्लाह, शक्ति, शांभवी, अक्षत सिंह, शौरवशीश, हंसिका जायसवाल, ऋत्विक, अपूर्वा दीक्षित, सुरेन्द्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.