लखनऊ, फरवरी 14 -- परिवहन विभाग की ओर हर जिले में 20 व 21 फरवरी को लगाए जा रहे 'परिवहन मेले' में नागरिकों को एक मुश्त कर व्यवस्था, वाहन पंजीकरण, बकाया कर भुगतान करने समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया व निजी वाहनों को व्यवसायिक वाहन में बदलने की सुविधा के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। साथ ही मौके पर भी इन समस्याओं को सुलझाने में अधिकारी मदद करेंगे। कुछ दिन पहले ही व्यावसायिक वाहनों के लिए भी एक मुश्त कर व्यवस्था (वन टाइम टैक्स) लागू करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ था। इसके बारे में पूरी जानकारी देने और अव्यावसायिक को व्यावसायिक वाहन में बदलने की सुविधा भी इस मेले में मिलेगी। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के मुताबिक परिवहन क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। एक मुश्त कर व्यवस्था से अब वाहन मालिकों को बार-बार भु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.