लखनऊ, दिसम्बर 8 -- काकोरी के डिघिया गांव में बीते एक महीने से निजी नलकूप ठप पड़े हैं, जिससे किसान बिजली विभाग की लापरवाही से गहरे रोष में हैं। सरोसा भरोसा विद्युत उपकेंद्र से पोषित इस गांव में रबी की फसलें और साग-सब्जी की खेती सिंचाई के अभाव में बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। किसानों, जिनमें देशराज, पंकज तिवारी, और कमलेश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 05 नवंबर की रात चोरों ने लगभग आठ खंभों का तार काट दिया था। इसकी तत्काल सूचना पावर हाउस को दी गई, लेकिन विभाग के पास पर्याप्त लंबाई का तार न होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता, एसडीओ और अधीक्षण अभियंता से बार-बार शिकायत के बावजूद, विभाग तार उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर कार्रवाई टालता रहा। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पहुंच वाले लोगों के दबाव में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.