मैनपुरी, मार्च 9 -- कड़क धूप और तेज हवाओं से गेहूं की फसल में जल्दी सिंचाई करनी पड़ रही है। किसान नहर, रजवाहों, नलकूपों और निजी ट्यूबवेल से गेहूं की सिंचाई करने में जुटे हैं लेकिन एक माह से मैनपुरी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नवादा में सरकारी नलकूप खराब पड़ा है। नलकूप खराब होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। नलकूप सही कराने की कई बार शिकायत की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। किसानों ने डीएम से नलकूप ठीक कराने की मांग की है। मैनपुरी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नवादा में सरकारी नलकूप संख्या 155 बीते एक माह से खराब पड़ा है। नलकूप पर लगा बिजली मीटर जल गया। जिससे बिजली सप्लाई नलकूप स्टार्टर तक नहीं पहुंच पा रही। महज मीटर जलने जैसी समस्या को सही कराने के लिए नलकूप ऑपरेटर से शिकायत की गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.