मुंगेर, मई 5 -- सिमरीबख्तियारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर से लेकर डाक बंगला चौराहा तक जर्जर सड़क के निर्माण कार्य की मांग को लेकर रविवार को राजद के युवा नेता आकाश भगत के नेतृत्व में डाक बंगला चौराहा के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। युवा नेता ने कहा कि शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर से लेकर डाकबंगला चौराहा तक का सड़क करीब 25 वर्षो से जर्जर है। जिस कारण कई बार उक्त सड़क मार्ग पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढे में पानी जमा हो जाने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे का पता नही चल पाने के कारण कई बार दो पहिया दुर्घटना अक्सर होते रहता है। बाबजूद इसके इस सड़क मार्ग को बनवाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर एक माह के अंदर अगर इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य की शुरुआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.