देवघर, जनवरी 19 -- एक माह के भीतर चार होनहार युवाओं की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार देर शाम को मोहनपुर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। यह कैंडल मार्च मोहनपुर स्थित आंबेडकर प्रतिमा से प्रारंभ होकर मोहनपुर थाना गेट तक गया और पुनः आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को बिहार के जमुई जिला क्षेत्र के बटिया थाना क्षेत्र के एक जंगल में मोहनपुर थाना के तिलैया गांव निवासी 30 वर्षीय बिनोद मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद 5 जनवरी 2026 को 28 वर्षीय तीर नगर निवासी विजय यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसको लेकर पुलिस से मामले की जांच की । लेकिन मामले की जांच सही से नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण न्याय नहीं मिल रहा है। वहीं 8 जनवरी 2026 को थाना के घाघरा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.