नई दिल्ली, फरवरी 13 -- सूर्य 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं और करीब एक महीने तक यानी 15 मार्च 2026 तक कुंभ में ही रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान और नेतृत्व से जोड़ा जाता है। जब सूर्य राशि बदलते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार का गोचर खास तौर पर कामकाज, लोगों से जुड़ाव, टीमवर्क और नए आइडिया से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ राशियों को अच्छे मौके मिलते हैं, जबकि कुछ को संभलकर चलने की जरूरत रहती है। आइए जानते हैं, 1 माह तक किन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ में रहना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। नौकरी या कामकाज में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। पुराने अटके काम आगे बढ़ सकते हैं और नए लोगों से जुड़ने के मौक...