प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। जनपद में क्रय केंद्रों पर एक मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद की जानी है। इसके लिए जिला खाद्य विपणन विभाग की शासन में गेहूं क्रय केंद्र लिए प्रस्ताव भेजा गया था जहां से 94 गेहूं क्रय केंद्रों के प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें फूलपुर, हंडिया, सोरांव, मेजा, कोरांव, बारा और करछना में गेहूं क्रय केंद्रों को खोला जाना है। किसानों से गेहूं खरीद के लिए खाद्य विपणन विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर लगी गई है। शासन की ओर से मंजूर हुए 94 क्रय केंद्रों पर जल्द ही संबंधित एजेंसियों को नामित कर दिया जाएगा। वहीं, जिलेभर में 2,18,196 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गेहूं का उत्पादन किया जाता है, इसमें गंगापार और यमुनापार के इलाके शामिल हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से गेहूं खरीद के लिए केंद्र बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.