हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। जनपद में एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी, सरकार की ओर से घोषित 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अपना गेहूं बेंचने के लिए किसान अभी से पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया समय से गेहूं खरीद शुरू हो सके इसके लिए अभी से एजेंसियों से प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया समर्थन मूल्य पर कितना गेहूं खरीदा जाएगा इसके लिए अभी लक्ष्य नहीं मिला है। हालांकि गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। 25 फरवरी तक क्रय केंद्रों पर खरीद उपकरण, बोरे, तौल मशीन व अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। गेहूं खरीद के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा दिया जाएगा ताकि घटतौली की शिकायत न मिले। ई पॉप मशीन के माध्यम से बिचौलियों पर रोकथाम लगेगी। किसान के ई पॉप मशीन पर अंगूठा लगवाकर उसका...