मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सूड़ी समाज उत्थान मंच एक मार्च को होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। इसमें केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, नगर विधायक रंजन कुमार, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर व अन्य लोग शामिल होंगे। मंच के संरक्षक विष्णु महतो, अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद व संरक्षक मंडल के सदस्य बंधु कुमार ने बताया कि अखाड़ाघाट इलाके में कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को मंच की बैठक में विचार-विमर्श किया गया। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष चितरंजन महतो के अलावा पंकज गामी, ब्रजनंदन सेठ, जितेंद्र महासेठ, मोहन कुमार, विनय कुमार, गरीबनाथ प्रसाद, शंभू प्रसाद, सुरेश चौधरी, दिनेश महतो व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.