पटना, जनवरी 15 -- रालोजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रिंस राज, यशराज पासवान के साथ ही चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले पूर्व सांसद सूरजभान सिंह भी शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में पिछले एक महीने से राजनीतिक ग्रहण लगा हुआ था, जो अब दूर होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे बिहार में सम्मेलन करेंगे। आने वाले समय में बिहार तरक्की के मार्ग पर चले, यही कामना है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और दलित सेना के जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.