बोकारो, अक्टूबर 11 -- रोजगार के लिए चेन्नई गए कसमार प्रखंड के मुरहूलसुदी गांव निवासी 58 वर्षीय दिनेश महतो पिछले एक महीने से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। इस बीच शुक्रवार को पत्नी मुटकी देवी ने जिला परिषद उपाध्यक्ष, कसमार पुलिस, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है। बताया गया है कि दिनेश महतो को गांव के ही केदारनाथ महतो ने काम के सिलसिले में चेन्नई भेजा था। वे 12 सितंबर 2025 को अपने गांव से रवाना हुए थे। बताया गया कि वे कुछ अन्य मजदूरों के साथ काम करने के लिए गए थे, लेकिन चेन्नई रवाना होने के बाद से ही दिनेश महतो का परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट गया। पत्नी मुटकी देवी ने बताया कि उनके पति का न तो फोन आया और न ही उनके साथ गए मजदूरों से कोई जानकारी मिल पायी। जबकि वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.