मुंगेर, जनवरी 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर की प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र में संचालित 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के साथ समीक्षा बैठक की। प्रभारी उपाधीक्षक ने सभी सीएचओ को अस्पताल एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले 30 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे मरीज, जो एक महीने से अधिक समय से सर्दी-खांसी से पीड़ित हों, उनका खखार जांच के लिए सैंपल संग्रह करें। साथ ही मरीजों की रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच अनिवार्य रूप से करें। यदि कोई मरीज उच्च रक्तचाप या मधुमेह से ग्रसित पाया जाता है, तो उसे आवश्यक दवा उपलब्ध कराते हुए नियमित सेवन की विधि की जानकारी दें। बुजुर्ग मर...