फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- कंपिल। ओवरलोडिंग के चलते गांव धनी नगला का ट्रांसफार्मर फुँक गया। ग्रामीणों ने क्षमता वृद्धि कर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। जिससे ग्रामीण गर्मी मे परेशान है। िबजली उपकेंद्र कंपिल के धर्मपुर फीडर से जुड़े गांव धनी नगला से करीब 250 घरो को आपूर्ति की जाती है। ओवरलोडिंग के चलते शनिवार रात ट्रांसफार्मर फुँक गया। दो दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिससे ग्रामीण परेशान है। गौरतलब है िक गांव धनी नगला मे एक महीने मे तीसरी बार ट्रांसफार्मर फुंका है। ग्रामीणों ने क्षमता वृद्धि कर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। जेई आरपी सिंह ने बताया डिमांड भेज दी गयी है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.