लखनऊ, मई 1 -- आगरा मंडल में सबसे ज्यादा, बस्ती में सबसे कम कार्रवाई हुई लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिवहन विभाग ने अप्रैल में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चला बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पूरे प्रदेश में 36773 ई-रिक्शा का चालान किया और 11425 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। यह अभियान एक से 30 अप्रैल तक चला। इस अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई आगरा मंडल और सबसे कम बस्ती मंडल में हुई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक, लखनऊ मंडल में 3276 अवैध ई-रिक्शा का चालान किया गया जबकि 1083 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। इस मंडल के लखनऊ जिले में 1420 ई-रिक्शा का चालान हुआ। अयोध्या मंडल में 1993 चालान तथा 981 ई-रिक्शा सीज हुए। कानपुर संभाग में 2643 वाहनों का चालान तथा 797 वाहन सीज कर दिए गए। वाराणसी संभाग में 2045, आजमगढ़ में 1257, मेरठ में 2382, गाजियाबाद में 2389 ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.