प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 13 लाख गरीबों को आयुष्मान कार्ड जल्द ही मिलेगा। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बहुत खराब देखते हुए सीडीओ हर्षिका सिंह ने विकास भवन परिसर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी बीडीओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक, आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियों, पंचायत सहायकों को नामित कर इस काम को प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया है। जिले में इस वक्त 10 लाख 16 हजार 393 आयुष्मान कार्ड धारक हैं। जबकि शासन ने 23 लाख 35 हजार 171 आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में जिले में लगभग 13 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड अभी जल्द ही बनना है। शासन के निर्देश है कि सभी गरीबों का आयुष्मान कार्ड जल्द ही बनाया जाए। जिसके बाद सीडीओ ने गुरुवार को बैठक की और निर्देश दिया है कि बचे हुए कार्ड एक महीने के भीतर बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.