रायबरेली, अगस्त 19 -- हरचंदपुर,संवाददाता। साहब आखिर कब तक लाइलाज बनीं बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी। एक महीने के अंतर में तीन दिन पहले छठवीं बार विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है। भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में दिन रात का चैन छीन गया है। गांव भर में त्राहिमाम मचा है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरह रहें हैं। यह ब्यथा हैं पहरा खेड़ा मजरे जोहवाशर्की गांव के लोगों की। सोमवार को पहरा खेड़ा गांव के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर विद्युत उपकेंद्र आए थे। मौके पर महेंद्र यादव, जनार्दन प्रसाद, सुरेंद्र बहादुर, आशुतोष कुमार लक्ष्मण प्रसाद, समरजीत रामबरन, रामफेर, सुधीर कुमार, आदि ने बताया कि 15 अगस्त से गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल पड़ा है। क्षमता से अधिक भार पड़ने की वजह से एक महीने के मामूली से अंतराल में अब तक छठवीं बार ट्रांसफार्मर फुंका है। 15 दिन...