मुंगेर, दिसम्बर 23 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत अधिकांश पैक्सों में लगभग एक महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी धान की खरीद काफी धीमी गति से चल रही है। अधिकांश पैक्सों में धान खरीद नहीं होने से किसान औने -पौने दाम में धान बेच रहे हैं। जानकारी के अनुसार व्यापारी किसानों से 18 सौ से 2 हजार रुपए तक प्रति क्विंटलकी दर से धान खरीद रहे हैं। जबकि पैक्स में 2369 रुपए प्रति क्विंटल कि दर निर्धारित की गई है। क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर पैक्स अध्यक्ष धान में नमी एवं खखरी बताकर खरीदने से इंकार कर रहे हैं। इस संबंध में जोरारी पैक्स अध्यक्ष सनी कुमार ने बताया कि अधिकांश किसानों ने हार्वेस्टर मशीन से धान की तैयारी की है, इसलिए धान में नमी होने के कारण धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्र के मकवा ,ममई एवं रहमतपुर पैक्स क...